सेंट मेरीस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 12वीं के विद्यार्थियों का किया गया विदाई समारोह

जबलपुर। सेंट मेरीस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन रेवे. फादर शाजीपी जोशुआ एवं प्रिंसिपल मीनाती एस चार्ल्स के निर्देशानुसार किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा रेवे. फादर शाजीपी जोशुआ, प्रिंसिपल मीनाती एस चार्ल्स, कक्षा 12वीं के कक्षा शिक्षक एवं अपने सीनियर्स पर पुष्पा वर्षा एवं तिलक लगाकर किया गया।
जूनियर्स ने अपने सीनियर्स की विदाई पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए वेलकम डांस मोटिवेशनल सोंग, पंजाबी डांस, मोटिवेशन एवं दिल को छू लेने वाले नृत्य की प्रस्तुति दी।
प्रबंधन कमेटी द्वारा विद्यार्थियों को गिफ्ट एवं मोमेंट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सेक्रेटरी एडमिन ने अपना कीमती समय देकर विद्यार्थियों के इस कार्यक्रम को और विशेष बना दिया।
वाइस प्रेसिडेंट रेव फादर शाजी पी जोशुआ द्वारा विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए सही मार्ग पर जीवन जीने हेतु प्रेरित किया गया।
प्राचार्या द्वारा विद्यार्थियों को विपरीत स्थितियों में भी खुद पर विश्वास कायम रखने हेतु बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें उनके सुनहरे भविष्य हेतु शुभाशीष प्रदान की गई।
जूनियर्स ने अपने सीनियर हेतु मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया जिसका सभी सीनियर्स ने बहुत लुफ्त उठाया और उसमें पर चढ़कर भाग लिया। सभी विजय छात्रों को उपहार दिए गए।
सीनियर्स ने विद्यालय से प्राप्त अनुभवों को अपने जूनियर के साथ शेयर किया एवं उनके भविष्य निर्माण में शिक्षकों की भूमिका हेतु शिक्षकों का धन्यवाद अदा किया।
इस दौरान विद्यार्थी बेहद भावुक का नजर आए। बच्चों की गतिविधियों के अनुसार कक्षा 12वीं के छात्रों में से तान्या श्रीपाल को सेंट मैरीस प्राइड, समीर मरावी को ऑल राउंडर एवं अंश तिवारी को बेस्ट डिसीप्लीन्ड के सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम का अंत स्वादिष्ट लंच द्वारा किया गया।

 

Next Post

आर्केस्ट्रा डांसर से जंगल में छह बदमाशों ने किया गैंग रेप, पुलिस ने सभी बदमाशों को किया गिरफ्तार

सिंगरौली। ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवती एक कार्यक्रम में डांस करने के बाद साथी के साथ लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। साथी के साथ मारपीट की। युवती को जंगल में […]