थाना प्रभारी कुसमी ने जनता से किया सीधे संवाद, यातायात नियमों की दी समझाईश

सीधी। जिले के कुसमी थाना परिसर में थाना प्रभारी भूपेश कुमार बैश के द्वारा कुसमी क्षेत्र के नागरिकों एवं क्षेत्रीय नेताओ लोगों को बैठक में उपस्थित होने के लिए आग्रह किया था।
सीधी जिला पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिश अधीक्षक के आदेशानुसार कुसमी थाना प्रभारी भूपेश कुमार बैश ने कुसमी क्षेत्र के लोगों से उनकी मूलभूत समस्याओं के संबंध में सीधे संवाद किया।
इस दौरान कुसमी के नायब तहसीलदार नारायण सिंह एवं कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्त चिकित्सक डॉ. दीपक सिंह भी मौजूद रहे।
बैठक मे नायब तहसीलदार के द्वारा राजस्व संबंधी समस्याओं के संबंध में संवाद एवं स्वास्थ्य के संबंध में डॉ. दीपक सिंह ने लोगों से संवाद किया।
इस दौरान लोगो ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के संबंध में खण्ड स्तरीय अधिकारियों को जानकारी दी, जिसके निराकरण के लिये अधिकार फील्ड मे तत्परता से ड्यूटी मे उपस्थित हो जायेगे और बडी समस्याओ पर जिला के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखने का आस्वासन दिया।
थाना प्रभारी भूपेश कुमार बैश ने यातायात नियमो के संबंध मे जानकारी देते हुये लोगो को हेलमेट लगाने एवं सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की जानकारी दी।
जनसंवाद कार्यक्रम में कुसमी के पूर्व प्राचार्य डॉ. एएच अंसारी, समाजसेवी जितेंद्र गुप्ता, पल्लू गुप्ता, मनोज गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, विमल जायसवाल, पीएल टांडिया, वंश गोपाल सिंह, राजन विश्वकर्मा, सुरेंद्र टांडिया, रामपाल सिंह, महावीर सिंह, अनिल सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
वही कुसमी थाना से गोपाल सिंह, भूपेश सिंह कर्चुली, कमलभान सिंह, शिवराम बैश, रामेश्वर सिंह सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

 

Next Post

किसान से आठ हजार की रिश्वत लेते बैंक मैनेजर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

डिंडोरी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया गोरखपुर ब्रांच के मैनेजर को जबलपुर सीबीआई की टीम ने मंगलवार को किसान से आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर ने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर दस हजार रुपए की मांग की थी। सीबीआई […]