स्वच्छ वायु सर्वे 2025 में जबलपुर ने देशभर में दूसरा स्थान किया हासिल, मिले 1 करोड़ का इनाम

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। पूरे देश भर में जबलपुर ने लगातार दूसरी बार स्वच्छ वायु वाले शहर होने का गौरव बरकरार रखा है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025’ में जबलपुर दूसरा स्थान हासिल किया है।
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतरगत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण के नतीजे मंगलवार को जारी किए गए, जिसमें स्वच्छ आबोहवा वाले 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर को लगातार द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर एक करोड़ पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वही, पहले स्थान पर इंदौर और तीसरे स्थान पर सूरत रहा।
नई दिल्ली के गंगा ऑडिटोरियम, इंदिरा पर्यावरण भवन में आयोजित होने वाले स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त प्रीति यादव और स्वच्छता सेल के नोडल अधिकारी संभव अयाची को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
गौरतलब है कि गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सूरत पहले और जबलपुर दूसरे स्थान पर था।

 

Next Post

शव मुर्दा समझकर उठा ले जा रही थी पुलिस, तभी उठ खड़ा हुआ नशेड़ी सरपंच, कीचड़ में घंटों तक नशे की हालत में पड़ा रहा सरपंच

सागर। जिले के खुरई देहात थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम वनखिरिया गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां एक व्यक्ति नशे की हालत में पड़ा था। कीचड़ में पड़े इस व्यक्ति के शरीर में कोई हलचल न होने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को एक शव के पड़े होने की […]