पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में परीक्षा पे चर्चा एवं 2025 पर क्विज प्रतियोगिता संपन्न

मंडला। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में परीक्षा पे चर्चा व 2025 पर आधारित क्विज प्रतियोगिता गुरुवार को पराक्रम दिवस के अवसर पर आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय व अन्य सीबीएसई बोर्ड एवं राज्य बोर्ड के विभिन्न विद्यालयों के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला के प्राचार्य आरएस उलाडी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पहले “भारत हैं हम” सीरीज दिखाई गई एवं इसी पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न हुई। सभी प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स उपहार स्वरूप दी गईं एवं श्रेष्ठ तीन प्रतिभागी अनुष्का पटेल (जवाहर नवोदय विद्यालय) प्रथम, खुशी डहरिया (भारत ज्योति हायर सेकेंडरी) विद्यालय मंडला द्वितीय एवं गरिमा ज्योतिषी (मोंटफोर्ट हायर सेकेंडरी विद्यालय) को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कार वितरण केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर अपर कलेक्टर मंडला के कर कमलों से किया गया।

 

Next Post

उज्जैन संभाग के 7 जिलों के मालखाने में जमा 78 टन ड्रग्स को किया नष्ट, नष्ट किये गये ड्रग्स का बाजार मूल्य 8,600 करोड़ रूपये, आईजी डीआईजी सहित 200 पुलिसकर्मी सीमेंट फैक्ट्री में रहे तैनात

नीमच। सात जिलों में जब्त 78 टन अवैध मादक पदार्थ जिले के जावद के समीप खोर स्थित सीमेंट फैक्ट्री में नष्ट किया गया। यह कार्रवाई गुरूवार को आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारियो की मौजूदगी में पूरी की गई। जानकारी के मुताबिक डोडाचूरा, अफीम, गांजा, स्मैक, ब्राउन शुगर, हेरोइन, […]