स्काउट गाइड यूनिट के द्वारा आधारताल तालाब के किनारे की गई साफ सफाई

जबलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मध्यप्रदेश एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में जिला संघ जबलपुर के यश नर्सरी हायर सेकंडरी स्कूल अधारताल एवं यश नर्सरी हायर सेकंडरी स्कूल गोहलपुर के स्काउट्स एंड गाइड्स यूनिट द्वारा नगर निगम एवं जय हो विकास समिति अधारताल के साथ मिलकर अधारताल स्थित तालाब के चारों ओर सफाई की गई। साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों में पानी डाला गया और नए पौधे लगाए गए।
नन्हे नन्हें कब बुलबुल द्वारा पेड़ो से चिपक कर ये संदेश दिया गया कि पेड़ो की सुरक्षा करिए जिससे हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।
इस दौरान सभी ने मिलकर स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली।
इस अवसर पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डिस्ट्रिक वाइस प्रेसिडेंट सोनल तिवारी, डिस्ट्रिक हेड क्वार्टर कमिश्नर डॉ. विजयकांत तिवारी, नगर निगम के संभागीय अधिकारी सुरेंद्र मिश्रा, सीएसआई विष्णुकांत दुबे, स्थानीय पार्षद बाबा श्रीवास्तव, जय हो अधारताल विकास समिति के संजय पाटकर, आशीष विश्वकर्मा, देवेंद्र जायसवाल, गीता अवस्थी, समाजसेवी दीप्ति भट्ट, जिला संघ जबलपुर के डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर राहुल राजपूत सहित विशाल तिवारी, शुभांगी शर्मा, अंजली श्रीवास्तव, प्रिया हूमने, किरण येवले, रिया कनौजिया, अर्चित कुशवाहा एवं लगभग 30 स्काउट्स एवं गाइड्स के साथ अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

Next Post

पूर्व नेताप्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह अपने ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर उठाए सवाल, बोले कि पटवारी के कार्यकाल की समीक्षा करे हाईकमान

सीधी। लोकसभा चुनाव में करारी हार पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने संगठन के काम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के कार्यकाल की उच्च स्तर पर समीक्षा किए जाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा है कि आखिर जीतू पटवारी के कार्यकाल में बड़ी […]