दुर्घटना का शिकार हुई सीधी से सिंगरौली जा रही यात्री बस

सिंगरौली। सिंगरौली सीधी सड़क मार्ग पर सीधी से सिंगरौली आ रही एक यात्री बस और बलकार में टक्कर होने के कारण कई यात्री घायल हो गए है।
घायलों को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीधी-सिंगरौली सड़क मार्ग पर जियावन थानांतर्गत खाखन नदी के निर्माणधीन पुलिया पर सीधी से सिंगरौली जा रहीं प्रधान बस सर्विस की यात्री बस क्रमांक एमपी 17 पी 0631 की भिडंत सिंगरौली की तरफ से आ रहे बलकार से हो गई।
हादसे में जिसमे कई यात्री घायल हो गए है।
बता दे की सीधी – सिंगरौली मुख्यमार्ग की सड़क विगत एक दशक से अधिक समय से अधूरी पड़ी है। कई ठेकेदार आए और गए लेकिन सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
बता दे कि इस सड़क के चलते कई बार हादसे हुए है। हादसों के बाद भी यह सड़क अभी भी जारी है और न जाने और कितने हादसों के बाद यह सड़क बनकर तैयार होगी। हालाकि, वर्तमान में काम चालू है लेकिन काम की गति कछुआ चाल ही है।

 

Next Post

यात्रियों को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्‍या के लिए हुई रवाना

जबलपुर। अयोध्या जाने वाले यात्रियों का इंतजार आज मंगलवार को खत्म हो गया। जबलपुर से अयोध्या के लिए पहली आस्था स्पेशल ट्रेन मंगलवार को जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक से रवाना हुई। 22 कोच की इस ट्रेन में 1341 यात्रियों ने अयोध्या के लिए अपना आरक्षण कराया। इसमें जबलपुर […]