आईआईटी जेईई मेंस मे बुरहानपुर के माजिद ने किया प्रदेश में टॉप, ऑल इंडिया 30वीं रैंक

बुरहानपुर। शनिवार को आईआईटी जेईई मेंस 2025 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। इसमें बुरहानपुर के विद्यार्थी माजिद हुसैन ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 30वां स्थान हासिल किया है। साथ ही वे मध्य प्रदेश के टाॅपर बन गए हैं।
इस परीक्षा में माजिद ने 99.9992 परसेंटाइल हासिल किए हैं। उनकी इस सफलता पर एकेडमी के डायरेक्टर आनंद चौकसे व शिक्षकों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।
माजिद मूलत: पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले हैं। काफी समय से बुरहानपुर में रह कर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
माजिद ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता के सहयोग और एकेडमी के बेहतर मार्गदर्शन को दिया है।
उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। माता-पिता और एकेडमी के प्रोत्साहन के कारण ही आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
माजिद ने एनएसईसी, आईएनपीएचओ, आईओक्यूएम, एनएसईपी, आईएनएमओ की अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भी प्रथम स्थान हासिल किया है।
माजिद ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य आईआईटी जेईई एडवांस्ड में भी देशभर में टाॅप करना है।

 

Next Post

वैवाहिक कार्यक्रम में रस मलाई खाने के बाद 125 लोग हुए बीमार, स्कूल को बनाया अस्थायी अस्पताल

मंदसौर। जिले के ग्राम फतेहगढ़ में शादी समारोह में भोजन के बाद लगभग 125 लोगों की तबीयत खराब हो गई। मंदसौर जिला अस्पताल से पहुंची टीम ने गांव के शासकीय स्कूल को ही अस्पताल बनाकर लोगों का उपचार किया। दोपहर तक लोगों की हालत में सुधार होने लगा था। बताया […]