टीकमगढ़। जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के सूरजपुर फीड पर लाइनमैन ने अपने निजी सहयोगी मोहन अहिरवार को बिजली सुधारने खंभे पर चढ़ाया था। खंभे पर चढ़ने के दौरान एकाएक बिजली चालू हो गई, जिससे वह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने लाइमैन पर कार्रवाई के साथ ही मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर बल्देवगढ़ थाना सहित आसपास के अन्य पुलिस थानों से पुलिस बल पहुंच गया।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियो को समझाईश दी, लेकिन लोग चक्काजाम कर अड़े रहे।
बताया गया कि बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के सूरजपुर फीडर के लाइनमैन हरिदास अहिरवार द्वारा अपने सहयोगी निजी व्यक्ति मोहन अहिरवार (35) निवासी डूडयन खेरा को 11 केवी लाइन पर विद्युत सुधार कार्य के लिए चढ़ाया गया था। लेकिन लाइन बंद नहीं कराने के कारण यह घटना हुई।
गुरुवार को घटना के तत्काल बाद सुबह 7:30 बजे गुस्साए लोगों ने बल्देवगढ़-छतरपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही।
अति. पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह, एसडीओपी राहुल कटरे भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाईश दी।


