सीधी। अमिलिया अंतर्गत चमरौहा शनिधाम देव की महिमा अद्भुत है।
शनि के मेहरबान होने पर नईया पार लग जाती है, तो वही शनिदेव की नाराजगी पर व्यक्ति का जीवन खस्ता हाल हो जाता है।
पं. शिव पाण्डेय के मुताबिक शनिदेव जिस पर मेहरबान हो जाएं उसका जीवन संवर जाता है। उस व्यक्ति को धन, संपत्ति, सुख, मान-सम्मान सब कुछ प्राप्त हो जाता है। उसके जीवन में शांति और सुकून का वास होता है, तरक्की को रास्ता मिलता है। वहीं, अगर शनि का अशुभ प्रभाव व्यक्ति की जिदंगी पर दिखे तो जीवन दु:ख और कष्टों से भर जाता है. इंसान की प्रगति रूक जाती है। व्यवसाय में घाटा हो जाता है। घर में कलेश होने लगता है और मान-सम्मान का हनन होता है।


