सांदीपनि विद्यालय शहपुरा में शिक्षको के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन

DR. SUMIT SENDRAM

शहपुरा (डिण्डौरी)। वैसे तो शिक्षक दिवस 05 सितम्बर में मनाया जाता है। लेकिन 05 सितम्बर को अवकाश होने के कारण विद्यालयों में शिक्षक दिवस का आयोजन नहीं हो पाया था।
गुरुवार को जिले के शहपुरा में स्थित सांदीपनि विद्यालय में शिक्षक दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य यशवंत कुमार साहू सहित शिक्षकगण, विद्यालयकर्मी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में आकर्षक कविता पाठ, प्रेरक भाषण और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिनसे पूरा वातावरण उल्लास और भावनाओं से भर गया।
विद्यार्थियों ने अपने भाषणों में कहा कि शिक्षक ही उनके जीवन के वास्तविक मार्गदर्शक होते हैं, जो उन्हें कठिनाइयों से निकलकर सफलता की ओर अग्रसर करते हैं।
वहीं, कविता पाठ के माध्यम से विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को रेखांकित किया। नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान सांदीपनी विद्यालय शहपुरा के प्राचार्य यशवंत कुमार साहू ने कहा कि शिक्षक समाज की आत्मा होते हैं। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों को संस्कार, अनुशासन और जीवन जीने की कला सिखाती है। विद्यार्थी यदि मेहनत और ईमानदारी को अपना मंत्र बना लें तो जीवन में सफलता निश्चित है।
वही, विद्यालय के शिक्षको ने भी अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को न केवल पढ़ाई में बल्कि नैतिक मूल्यों, संस्कार और जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षकों को सम्मानित किया गया और आभार व्यक्त किया गया। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि शिक्षा की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाते रहेंगे।

 

Next Post

फरार स्थाई वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिंडोरी। पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह द्वारा जिले के सभी पुलिस थाना एवं चौकी प्रभारियों को फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए गए है। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने काफी लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी जगदंबा यादव पिता राम यादव को गिरफ्तार […]