नरसिंहपुर। जिले में दिनोंदिन बढ़ती ठंड के बीच रात के समय चोरी की वारदातें बढ़ रही है।
रात में होने वाली गश्त का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सोमवार को एक बजे रात को करेली थाना क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने गश्त के दौरान हो रही चेकिंग का जायजा लिया।
बता दें कि करेली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे एवं आमगांव चौकी प्रभारी संजय सूर्यवंशी पुलिस कर्मियों के साथ जांच अभियान चला रहे थे। अचानक रात्रि कालीन सघन चेकिंग अभियान का मुआयना करने रात एक बजे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार करेली पहुंचे, और सामने खड़े होकर कई वाहनों की चेकिंग कराई।
इस दिनों बढ़ती ठंड में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस अलर्ट होकर गश्त कर रही है।
नगर के मुख्य मार्गों रेलवे स्टेशन, निरंजन चौक, बरमान चौराहा, रेलवे ट्रैक, बस्ती चौराहा का पुलिस अधीक्षक ने मुआयना किया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले सहित शहर में आने-जाने वाले व्यक्तियों पर पुलिस की नजर होगी। वहीं, जिले की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएगे।

