एमपीपीएससी के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन को रोका, आयोग को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

इंदौर। एमपीपीएससी छात्रों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।
छात्रों ने बताया कि हमने आयोग को दो दिन का समय दिया है यदि दो दिन में हमारी मांगें नहीं मानी गई तो हम फिर से प्रदर्शन प्रारम्भ करेंगे।
छात्रों का कहना है कि एमपीपीएससी की प्री परीक्षा का परिणाम आने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए सिर्फ 45 दिन का समय दिया गया है। इतने समय में सिलेबस पूरा नहीं हो सकता है। इस बात पर छात्र विरोध कर रहे हैं और परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
सोमवार दोपहर करीब 2 बजे यह प्रदर्शन शुरू हुआ था जो बुधवार दोपहर में रोका गया।
इस दौरान छात्र करीब 34 घंटे तक एमपीपीएससी कार्यालय के सामने ही डटे रहे। रात में भी छात्रों ने यहीं पर डेरा डाले रखा और नारेबाजी करते रहे। इस बीच कई बार अधिकारी उन्हें समझाने आए लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।

 

Next Post

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में आसपास रोंगटे खड़ा करने वाला तबाही का मंजर, और मिला एक महिला का

हरदा। मंगलवार को हुए पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट और भीषण आग की घटना के दूसरे दिन बुधवार की सुबह आग पर काबू पा लिया गया। दोपहर में राहत एवं बचाव कार्य बंद कर दिया गया। घटना स्थल के आसपास तबाही के दृश्य रोंगटे खड़े कर रहे हैं। आसपास के 50 […]