पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में आसपास रोंगटे खड़ा करने वाला तबाही का मंजर, और मिला एक महिला का

हरदा। मंगलवार को हुए पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट और भीषण आग की घटना के दूसरे दिन बुधवार की सुबह आग पर काबू पा लिया गया।
दोपहर में राहत एवं बचाव कार्य बंद कर दिया गया।
घटना स्थल के आसपास तबाही के दृश्य रोंगटे खड़े कर रहे हैं। आसपास के 50 से अधिक घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। वही, गुरुवार को एक महिला का शव और मिला है। इससे मरने वालों की संख्‍या 12 हो गई है।
विस्फोट से उड़े कंक्रीट के टुकड़ों व मलबे से आसपास के खेतों में खड़ी फसल भी तबाह हो गई है। शासन ने औद्योगिक स्थापना एवं सुरक्षा विभाग सागर संभाग के कारखाना निरीक्षक व सहायक संचालक नवीन कुमार बरवा को निलंबित कर दिया है। साथ ही कलेक्टर ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के घटनास्थल के हवाई दौरे के बाद कलेक्टर व एसपी को हटाने का आदेश जारी हुआ।
गौरतलब हैं कि हरदा जिले के बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह ब्लास्ट के बाद आग भड़की थी। इस दुर्घटना में प्रशासन ने अभी तक 11 लोगों की मृत्यु की घोषणा की है।
ग्रामीणों ने चार लोगों के लापता होने की बात भी कही है। सभी मृतकों के शव दफना दिए गए हैं। मृतकों में हिंदू मजदूर भी शामिल थे, जिनके शव बुरी तरह से जले मिले।
घटना में डेढ़ सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार हरदा, नर्मदापुरम, भोपाल एवं इंदौर के अस्पतालों में चल रहा है। ज्यादातर मरीजों को मलबे के टुकड़े लगने से गंभीर चोट आई है। जलने वाले लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर पीड़‍ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
इसके पूर्व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के घटनास्थल तक न आने पर नाराजगी जताते हुए खंडवा- नर्मदापुरम राज्य राजमार्ग जाम लगाया था।

 

Next Post

पटाखे एवं विस्फोटक का अवैध रूप से व्यापार करने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही - साकेत मालवीय, कलेक्टर

सीधी। कलेक्टर साकेत मालवीय ने विस्फोटकों की बिक्री तथा भंडारण में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को जिले में स्थित पटाखा तथा आतिशबाजी व्यापारियों के दुकानों तथा गोदामो के निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही […]