सीहोर के कुबेरेश्वर धाम मंदिर में भगदड़ से दो श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

DR. SUMIT SENDRAM

सीहोर। कुबेरेश्वर धाम में बुधवार 6 जुलाई को होने वाले विशाल कांवड़ यात्रा और रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। देश के कोने-कोने से भक्त दो दिन पहले से ही कुबेरेश्वर धाम पहुंचे, जिससे मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया।
कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भारी भीड़ के दबाव और अव्यवस्था के चलते दो महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही कई लोग इस भगदड़ में घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में डर और नाराजगी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक 8 से 10 श्रद्धालु चक्कर और घबराहट की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचे हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
बता दे कि पं प्रदीप मिश्रा बुधवार को कुबेरेश्वर धाम से चितावलिया हेमा गांव तक कांवड़ यात्रा निकालने वाले हैं। इसमें शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। भंडारे, ठहराव और दर्शन के लिए जगह कम पड़ने लगी, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। कई स्थानों पर अफरातफरी का माहौल बन गया। तीन लोग नीचे गिर गए। इनमें से दो की दबने से मौत हो गई।
मंगलवार को कुबेरेश्वर धाम के आसपास इतनी ज्यादा भीड़ रही कि घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। घटना के 3 घंटे बाद भी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन दोनों मृतकों की पहचान नहीं कर सका है।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. प्रवीर गुप्ता ने हादसे को लेकर कुछ भी कहने से मना कर दिया।
वही, मानसून सत्र के लिए भोपाल पहुंचे सीहोर विधायक सुदेश राय ने हादसे को लेकर कहा कि बेहद दुख की बात है। मैंने मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को भी इसकी जानकारी दी है। कुबेरेश्वर धाम में बुधवार को कांवड़ यात्रा है। इसमें शामिल होने दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु यहां आ गए हैं। पुलिस और प्रशासन ने अपनी ओर से सभी इंतजाम कर रखे हैं। भीड़ ज्यादा होने के चलते हादसे हो जाते हैं। मैं मौके पर पहुंचकर देखूंगा कि अनहोनी कैसे हुई।
घटना की पुष्टि करते हुए अति. पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत ने बताया कि स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है और भीड़ को नियंत्रित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की अपील की है।

 

Next Post

बेबस गाय के सामने बछड़े को चीते ने बनाया शिकार, कूनो से निकलकर दो चीते पहुंचे हसनपुर गांव

श्योपुर। बुधवार सुबह कूनो नेशनल पार्क की सीमा लांघकर दो चीतों ने जिले के कराहल जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत जाखदा के ग्राम हसनपुर में दहशत मचा दी। दोनों चीते खेतों के रास्ते होते हुए सीधे आबादी क्षेत्र में पहुंचे और पप्पू पटेलिया के घर के सामने बाड़े में बंधे एक […]