प्रदेश में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए होगा सर्वे

भोपाल। मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं। कैबिनेट बैठक में भी इस पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ है। जो भी किसान, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित हुआ है, उसका सर्वे गंभीरता के साथ किया जाए।
बैठक में बताया गया कि पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि और आतिवृष्टि से फसलों के प्रभावित होने की सूचनाएं मिल रही हैं। कुछ जगहों पर फसल कट चुकी है तो काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन करके तत्काल राहत राशि किसानों को उपलब्ध कराई जाए। सर्वे की निगरानी सभी मंत्री, सांसद और विधायक करें।

 

Next Post

विदिशा, रायसेन एवं राजगढ़ में तेज बारिश, ओलावृष्टि, प्रदेश में बिगड़ा मौसम

भोपाल। मंगलवार की दोपहर जिले के अधिकांश क्षेत्रों में आंधी और बारिश हुई है। रायसेन शहरी क्षेत्र के अलावा कहीं कहीं चने के आकार के ओले भी गिरे है। बारिश का दौर लगभग पूरे जिले में आधे से पौन घंटे चला, लेकिन इतनी ही देर में जोरदार बारिश के कारण, […]