इंदौर। डिफर द्वारा आयोजित ‘कलाकॉर्नर’ की वर्कशॉप एक्टिंग शाला ने शहर की प्रतिभाओं के लिए खूब सकारात्मकता बिखेरी।
यह वर्कशॉप जानी-मानी हस्ती भारतीय फिल्म, टेलीविज़न व थिएटर एक्टर और डायरेक्टर राजेंद्र गुप्ता ने कंटेंस्टेंट्स को कैमरा, स्टेजक्राफ्ट और टेलीविज़न एक्टिंग टेक्निक्स के लिए बारीकी से जानकारी प्रदान की।
इस वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाले कंटेंस्टेंट्स को बॉलीवुड इंडस्ट्री में शामिल होने के दौरान आने वाली मुश्किलों से निपटने के तौर-तरीके और इसमें शामिल होने के लिए जरुरी बातें सीखने को मिलीं।
जीएसआईएमआर कॉलेज, होटल मैरियट के पास, विजय नगर में आयोजित इस वर्कशॉप में लगभग 1000 कंटेंस्टेंट्स ने हिस्सा लिया और इसके माध्यम से उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। इस बात ने इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन कंटेंस्टेंट्स की संख्या में वृद्धि की उम्मीद काफी बढ़ा दी है।
इस दौरान डिफर के फाउंडर पुल्कित जैन ने कहा कि कला के क्षेत्र से जुड़ा ऐसा कोई भी एस्पिरेंट जिसका बजट कम है और वह इस क्षेत्र से जुड़ी सुविधाएं लेना चाहता है और वो मुंबई, दिल्ली, चेन्नई या हैदराबाद जैसे शहरों में नहीं है तो ऐसे उम्मीदवारों को मौके कहाँ से मिलेंगे? बस यही बात दिमाग में रखकर हमने डिफर की शुरुआत की। हमने इसके लिए अपनी वेबसाइट और एप्लीकेशन लांच किया, ताकि जितनी भी प्रतिभाएं हैं वो अपना टैलेंट वहां लिस्ट करें और ऐसे लोग जो इन प्रतिभाओं की तलाश में हैं वह उन्हें वेबसाइट और ऐप के माध्यम से उन्हें चुन सकते हैं, ये एक बहुत आसान प्रक्रिया हैं।


