कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में माधवनगर पुलिस द्वारा संघनता से वाहन चैकिंग एवं अवैध शराब परिवहन करते 07 आरोपियों को पकड़ने सफलता मिली है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के पालन
में माधवनगर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।
इसी क्रम मे निरन्तर कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानो से मुखबिरो की सूचना पर पुलिस द्वारा अन्रू उर्फ अरूण यादव के कब्जे से 200 पाव, अभिषेक यादव के कब्जे से 200 पाव, संजय आडवानी के कब्जे से 100 पाव, नितिन राजपूत के कब्जे से 50 पाव, सियाराम लूनिया के कब्जे से 50 पाव, बलराम चौधरी के कब्जे से 50 पाव एवं सचिन चौधरी के कब्जे से 50 पाव अवैध रूप से शराब परिवहन करते पाये जाने पर सात आरोपियों के खिलाफ अलग अलग आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 700 पाव शराब जब्त किया गया।
जब्त शराब की कुल कीमत 70 हजार रूपये आंकी गई है।
इसी प्रकार सघनता से वाहन चैकिग के दौरान डन कॉलोनी, माधवनगर के पास एक व्यक्ति के पास से 1,22,050 रूपये पाये गए।
पुलिस चौकी निवार के द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान 1,00,000 रूपये नगद पाये जाने पर दोनों व्यक्तियों से इतनी नगदी रखने व लाने ले जाने का कारण पूछा गया जिन्होंने नगदी रखने कारण बताया पुलिस को युक्तियुक्त लगने पर उक्त रकम वापस उन्हें सुपुर्द की गई।
कार्यवाही में माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, निवास चौकी प्रभारी दुर्गेश तिवारी, उपनिरीक्षक विष्णु जायसवाल, सहा. उपनिरीक्षक कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक श्रीकान्त, पवन, आरक्षक अनूप, पंकज, रणविजय, लोकेन्द्र आदि पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।


