मध्य प्रदेश अकादमी की एकता डे एवं व‍िनोद सिंह ने एश‍ियन जून‍ियर एथलेट‍िक्‍स में जीते पदक

भोपाल। दुबई में हो रहे 21वीं एशियन जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में मप्र राज्य अकादमी के ख‍िलाड‍ियों ने सराहनीय प्रदर्शन क‍िया।
एकता डे ने 3000 मी. स्टीपल चेस में 10:31:95 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अकादमी के ही व‍िनोद स‍िंह ने 5000 मी. दौड़ में 14:09:44 सेकंड का समय न‍िकाल कर रजत पदक जीता।
इसी प्रदर्शन के आधार पर प्रत‍िभाशाली एकता डे ने विश्व जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए पात्रता अर्जित कर ली है।
वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स चैंप‍ियनशिप पेरू लिमा में अगस्‍त में होनी है। प्रतियोगिता में एकता डे 5000 मी दौड़ में भी अपनी चुनौती देंगी। इसके अलावा मप्र अकादमी के विकास विंद भी 3000 मी. दौड़ में अपनी चुनौती देंगे। र‍िकार्डधारी पोल वाल्‍टर देव मीणा भी शानदार प्रदर्शन कर रहे है।
भारत अब तक एशियन चैम्पियनशिप दुबई में पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल आठ पदक जीत चुका है।

 

Next Post

कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद नींद से जागा जिला प्रशासन

जबलपुर। खजरी खिरिया बाईपास स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जिला प्रशासन नींद से जागा है। देर से ही सही प्रशासन अब छापेमारी कर रही है। फायर अधीक्षक कुशाग्र ठाकुर ने बताया कि उनकी टीम अभी कार्रवाई के लिए निकली है। शहर के अस्पतालों, होटलों और ऊंची इमारतों […]