इंदौर। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसए) द्वारा शहर में संचालित की जा रही आई-बस एवं सिटी बसें सोमवार को महिलाओं के लिए निशुल्क रहेंगी। कहीं भी आने-जाने पर किसी तरह का किराया नहीं देना होगा। हर साल की तरह इस बार भी एआईसीटीएसए ने रक्षा बंधन के लिए सेवाएं निशुल्क कर दी हैं।
एआईसीटीएसए की पीआरओ माला ठाकुर ने बताया कि एआईसीटीएसएल की शहर में 350 से अधिक सिटी बसों का संचालन अलग-अलग रूट पर किया जा रहा है। इसी तरह बीआरटीएस पर भी 59 बसों का संचालन चल रहा है। इन सभी बसों में सोमवार को रक्षाबंधन त्योहार के चलते महिलाएं, युवतियों के लिए यह बस सेवा पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। इन बसों में हर दिन करीब सवा लाख यात्री सफर करते हैं।


