श्योपुर। शहर के गीता पब्लिक स्कूल की बस में आग लगने से हड़कंप मच गया।
यह घटना स्कूल की छुट्टी के बाद उस समय घटी, जब बस बाजार में बीच सड़क पर जा रही थी। बस में 12 बच्चे सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। बस में आग लगते ही चालक ने तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
स्थानीय लोगों ने भी मदद की और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
राहत की बात यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें अन्य वाहनों से घर भेज दिया गया।

