दीपावली और छठ पूजा पर दौडेंगी स्पेशल ट्रेनें, जबलपुर से यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा

जबलपुर। दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों को ट्रेन में कंफर्म टिकट देने के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगी।
इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 30 नवंबर तक किया जाएगा। इनमें जबलपुर से दानापुर, रीवा-रानी कमलापति-रीवा शामिल हैं।
गौरतलब है कि हर साल दीपावली और छठ पूजा के मौके पर देश भर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर प्रस्थान करते हैं।
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर-दानापुर स्पेशल – गाड़ी संख्या 01705-06 15 नवम्बर तक हर बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन रात 5. 35 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01706 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 16 नवम्बर तक चलेगी और हर गुरुवार एवं शनिवार को सुबह 11:45 बजे दानापुर से रवाना हो कर अगले दिन मध्य रात्रि 12:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
ट्रेन का जबलपुर के अलावा सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशन पर स्टॉपेज़ रहेगा।
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल 12 नवम्बर तक हर शनिवार एवं मंगलवार को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01662 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन आगामी 13 नवम्बर 2024 तक हर रविवार एवं बुधवार को सुबह 11:45 बजे दानापुर से रवाना हो कर और अगले दिन सुबह 7:40 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा में रुकेगी।

 

Next Post

देर रात को आधे कपड़ों में सड़क पर मिली मानसिक विक्षिप्त महिला, अकेला पाकर आरोपी ने विक्षिप्त महिला के साथ किया दुष्कर्म, सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपी तक पहुंच गई पुलिस

इंदौर। शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी में सोमवार रात घूम रही मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तो एक युवक महिला के […]