घुसडु नदी के पास कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगो की मौके पर मौत

मैहर। मंगलवार तड़के राष्‍ट्रीय राजमार्ग-30 पर कटनी से देवेंद्रनगर (पन्ना) जा रही एक तेज रफ्तार कार मैहर के घुसडु नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि कार चालक को नींद का झोंका आया, जिसकी वजह से कार डिवाइडर से टकरा गई।
बताया गया कि हादसे के शिकार सभी लोग कटनी में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान कार मैहर के पास रोड डिवाइडर से टकराकर कार कई पलटनी खाते हुए खाई में गिर गई। हादसे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें तीन चचेरे भाई और एक भतीजा बताये गए है।
मैहर पुलिस के मुताबिक कटनी की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 35 सीए 5631 घुसड़ू नदी के पास अनियंत्रित होकर रोड डिवाइडर से टकरा गई और सड़क से उतरकर करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में सुखविधान सिंह(45), दामोदर सिंह(44), शिवराज सिंह(34) और अरविंद सिंह(47) की मौत हो गई।
मृतको में शिवराज सिंह भतीजा है, शेष तीनों चचेरे भाई हैं। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
स्‍थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और कार के कांच तोड़कर मृतकों के शव बाहर निकाला।
गौरतलब है कि इसी वर्ष सितंबर में भी इसी तरह का यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हाईवा से टकरा गई थी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 23 से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे।
पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों मृतको की पहचान हो चुकी है। मर्ग कायम कर हादसे की जांच की जा रही है।

 

Next Post

बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया व कृषि विभाग द्वारा शहपुरा व करौंदी में किसानों को बिना जुताई खेतों की बुवाई करने की दी गई जानकारी

शहपुरा(डिंडोरी)। जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के कारण किसान अपनी पारंपरिक खेती के तरीकों से परेशान हो रहे हैं और अपने खेतों में फसल अवशेषों के प्रबंधन न होने से परेशान है। इस चुनौती का समाधान खोजने के लिए बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया और स्थानीय कृषि विभाग ने मिलकर […]