वन्य जीवों का शिकार करने के इरादे से सिमरधा जंगल मे घूम रहे 4 आरोपियों को हथियार सहित समनापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिंडोरी। पुलिस ने वन्य जीवों का शिकार करने के इरादे से सिमरधा जंगल मे घूम रहे 4 आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया हैं।
समनापुर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक 2 मार्च 2025 को समनापुर थाने में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग बांधा तालाब तरफ जाने वाली रास्ता में घुघराई घाट जंगल में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिये फांदा, सांग, कोला लेकर जंगल में गये है।
सूचना मिलते ही स्वतंत्र गवाहों के साथ समनापुर पुलिस की टीम मुखबिर के बताए हुए स्थान (जंगल) पहुंचा। जहाँ पर चार लोग जंगली जानवरो का शिकार करने के लिए नुकीली धारदार हथियार व जाल (फांदा), लाठी / डण्डा रखे हुए थे।
पुलिस को देखकर चारों लोग जंगल की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए चारों को दबोच लिया।
पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम धर्मेन्द्र कुमार मरावी पिता महेश कुमार मरावी जाति गोंड उम्र 30 वर्ष, सिकल चंद मरावी पिता स्व. फूलसिंह मरावी उम्र 47 वर्ष, राजकुमार मरावी पिता स्व. कूप सिंह मरावी जाति गोंड उम्र 50 वर्ष एवं अशोक कुमार मरावी पिता स्व. हीरा सिंह मरावी जाति गोंड उम्र 40 वर्ष सभी निवासी ग्राम खम्हरिया थाना समनापुर जिला डिण्डौरी का होना बताया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्वतंत्र गवाहों के समक्ष रेशम के धागा से बने काले रंग, सफेद एवं मटमैला रंग की रस्सी का फांदा (04 नग), लोहे का नुकीली धारदार सांग (बरछी/भाला) (03 नग) तथा कोला (लाठी/डण्डा) (21 नग) बरामद कर जब्त किया।
समनापुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत धारा 9, 50 (ग), 52 का अपराध दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया।
समनापुर थाना प्रभारी (निरी) कामेश कुमार धूमकेतु के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में उप निरीक्षक पारस यादव, प्रधान आरक्षक कृष्णपाल सिंह, दर्शन सिंह मसराम, भारत लाल बसन्त, राजेश मरावी एवं अमित पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।

 

Next Post

भव्य गायत्री दीपयज्ञ के साथ पुस्तक मेला संपन्न

जबलपुर। युग ऋषि तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के साहित्य को प्रत्येक स्कूलों में, प्रत्येक ग्राम में विद्यार्थियों, गृहणियों, प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाने के संकल्प के साथ विराट गायत्री दीपयज्ञ से पुस्तक मेला संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यक्तियों ने आचार्य जी के साहित्य को अपने मित्रों, […]