ग्वालियर। शहर में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनते ही परिजन बेडरूम में पहुंचे, जहां व्यवसायी खून से लथपथ पड़े थे। गोली कनपटी पर लगी थी।
घटना बुधवार देर रात की है।
अति. पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि ऋषिराज उर्फ संजू जायसवाल की बेटी 15 दिन पहले पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे इंदौर से बरामद किया था। उसने युवक से शादी कर ली थी। तीन दिन पहले कोर्ट में सुनवाई के दौरान बेटी ने अपने पति के पक्ष में बयान दिए और उसी के साथ चली गई थी।
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मृतक के मोबाइल की जांच कर रही है।

