मई के पहले हफ्ते में आ सकता है बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, 60% पूरा हुआ मूल्यांकन कार्य

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। अब छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रिजल्ट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के सचिव डॉ. कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेशभर के 52 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य जारी है। अब तक 60% कॉपियों की चैकिंग पूरी हो चुकी है। 25 अप्रैल तक शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि इस वर्ष हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हुई थी। जिसमें पहला पेपर हिंदी का था। वहीं, हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हुई थी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित की गई थीं।
बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए हैं। जिनमें कक्षा 10वीं में 9,53,777 और कक्षा 12वीं में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दी है। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अकेले भोपाल में ही 103 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।

 

Next Post

मुख्यमंत्री मोहन यादव महामंचन में निभा चुके सम्राट महेन्द्रादित्य का किरदार, विक्रमादित्य के रंगमंच से सत्ता के शिखर तक पहुचे मोहन यादव

भोपाल। सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित महानाट्य का तीन दिवसीय मंचन रविवार से दिल्ली के लाल किले में माधवदास पार्क में प्रारम्भ हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की राजनीतिक यात्रा जितनी प्रभावशाली रही है, उतनी ही गहराई उनकी सांस्कृतिक जड़ों में भी है। 2000 के दशक की […]