जबलपुर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने दो मासूमों को दी जिंदगी, 6 माह की बच्ची के गले में फंसा था कीड़ा, डेढ़ साल के मासूम के सीने में अटका था चिकन का टुकड़ा

जबलपुर। शहर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के चिकित्सको की टीम ने दो बच्चों की जटिल सर्जरी कर उन्हें नया जीवनदान दिया है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के ईएनटी विभाग ने जिन बच्चों का इलाज किया उनमें एक छह माह की बच्ची और एक डेढ़ साल का बालक है।
जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल के बच्चा जब चिकन खा रहा था, तो उसका टुकड़ा गले में गया और सीने की दाईं तरफ का हिस्सा ब्लॉक हो गया। इससे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जिस पर परिजन तुरंत मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका सफल ऑपरेशन हुआ। यह परिवार कटनी से यहां पहुंचा था।
ईएनटी विभाग प्रमुख डॉ. कविता सचदेवा ने बताया कि जांच में पाया गया कि दांए हिस्से में चिकन का टुकड़ा फंसा हुआ था, जिसकी वजह से सांस लेने में उसे परेशानी हो रही थी। बच्चे की सफल सर्जरी कर चिकन का टुकड़ा गले से बाहर निकाला गया।
ईएनटी विभाग प्रमुख डॉ. कविता सचदेवा ने आगे बताया कि दमोह में रहने वाले परिजन 6 माह की बच्ची को सीने में तकलीफ होने पर मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच की गई तो उसके गले में बड़ा-सा कीड़ा फंसा हुआ नजर आया। इसके बाद चिकित्सको की टीम ने बच्ची के गले में फंसे कीड़े को निकालकर सफल सर्जरी की।

 

Next Post

जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, गांव-गांव चल रही जल स्रोतों की सफाई, सभी वर्गों की सहभागिता

डिंडौरी। जल संरक्षण को लेकर जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति के सदस्यों और मेंटर्स द्वारा जिले में एक प्रेरणादायक पहल चलाई जा रही है। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गांव-गांव जाकर जल स्रोतों की साफ-सफाई की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति […]