तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार भिड़ंत, 24 लोग घायल, 7 की हालत गंभीर

DR. SUMIT SENDRAM

रायसेन। जिले के सुल्तानगंज-बेगमगंज मार्ग पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्री घायल हो गए। हादसा इंडियन गैस एजेंसी के समीप उस वक्त हुआ जब मोदकपुर गांव से करीब 40 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सागर जिले के बंडा क्षेत्र के नोनिया गांव स्थित कुएं के दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रॉली को सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्रियों से भरी ट्रॉली मौके पर पलट गई। वही, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी।
हादसे में ट्रॉली में सवार 24 यात्री घायल हो गए। इनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार में सवार चार लोगों में से तीन मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवार लोग शराब के नशे में थे। गंभीर रूप से घायल गेंदालाल अहिरवार निवासी सिंगपुर गांव, गैरतगंज तहसील को प्राथमिक उपचार के बाद सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सुल्तानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए सागर रेफर किया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।

 

Next Post

आयुष्मान आरोग्य मंदिर टिकरिया में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक का किया गया मूल्यांकन

मंडला। जिले के विकासखंड बीजाडांडी के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर टिकरिया में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) का ऑनलाइन मूल्यांकन किया गया। डॉ. अमित पोरिया एवं डॉ. जलदी धाना राजू द्वारा आरोग्य मंदिर टिकरिया में वर्चुअली मूल्यांकन किया गया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी मॉनिटर शरद मसराम, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. […]