राहुल गांधी के कार्यक्रम में लगे फ्लेक्स में लगा केंद्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते का फोटो

सिवनी। जिले के धनोरा में आज 8 अप्रेल को भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंडला लोकसभा प्रत्याशी ओमकार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने आना था। जानकारी के मुताबिक कल राहुल के आयोजन के मुख्य मंच पर जो पोस्टर लगाए जा रहे थे उसने एक बड़ी चूक देखने में आई।
आयोजन के एक दिन पहले मुख्य मंच पर जो फ्लेक्स लगाया जा रहा था, उसने तमाम कांग्रेस नेताओं के साथ भाजपा के उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते का फोटो भी लग गया। जिसका वीडियो सामने आया है। इसकी
जानकारी लगते ही कांग्रेस नेता हरकत में आए और तुरंत बैनर नीचे उतारा गया।
भाजपा नेता के चित्र को काटा गया और केवलारी से कांग्रेस विधायक रजनीश की फोटो लगा दी गई।
इस तरह के बड़े आयोजन में चूक को लेकर कोई भी कांग्रेसी नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
वहीं फ्लेक्स लगाने वाले कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को फजीहत में डाल दिया है।

 

Next Post

जिले के 196 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर पर किया मतदान

सीधी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधा का लाभ लेते हुए लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए जिले के 196 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी के लिए अपने घर पर रहकर पोस्टल बैलेट से मतदान किया। विधानसभा क्षेत्र 76 (चुरहट) के 42 बुजुर्ग और 02 […]