बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में निकाली गई आक्रोश रैली

भोपाल। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और तोड़े जा रहे मंदिरों के विरोध में बुधवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन में हिंदूवादी संगठन, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता के साथ आमजन, व्यापारी सहित सभी वर्ग के लोग शामिल होकर रैली भी निकाले हैं।
इसके साथ ही बुद्धिजीवी वर्ग से कई साहित्यकार, शिक्षक, सेना के पूर्व कमांडर, सेवानिवृत्त अधिकारी, चिकित्सक एवं व्यवसाईक भी आक्रोश रैली में शामिल होकर अपना विरोध जताया हैं।
राजधानी भोपाल के कार्यक्रम में भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय मुख्य वक्ता रहें।
वही, इंदौर में लाल बाग तक रैली निकाली गई। बता दे कि इंदौर में अब तक कि सबसे बड़ी जनआक्रोश रैली निकाली। बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकली रैली में रूट छोटा पड़ गया। रैली कलेक्टर चौराहे पर पहुंच गई थी, जबकि लोग दशहरा मैदान तक खड़े रहे, ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग लालबाग भी नहीं पहुंच सके।
कलेक्टर चौराहे पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता खगेन्द्र भार्गव ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि यहां रैली करने से क्या होगा। यहां रैली करने से बांग्लादेश में सांत्वना उठेगी, अब इंग्लैंड की संसद में भी हिन्दू अत्याचार की मांग उठने लगी है। जहां- जहां हिन्दू है वहां अब आवाज उठेगी, हिन्दू अत्याचार नहीं सहेगा। जैसा तिरंगा और भगवा यहां लहरा रहा है, वैसा भगवा बांग्लादेश की संसद में लहराया जाएगा।
खगेन्द्र भार्गव ने कहा कि कोई अखलाख मरता है, कश्मीर में आतंकवादी मरता है, तो मानव अधिकार आयोग आ जाता है। कसाब और अन्य आतंकवादी पर आंसू बहाने वाले मानव अधिकार के लोग कहा हैं।
भोपाल में सकल हिंदू समाज का भारत माता चौराहे पर विराट प्रदर्शन में भीड़ जुटी। यहां भगवा ध्वज थामे लोग पहुंचे। इस दौरान जय जय श्रीराम के जयकारे लगातार लगते रहे।
सुरक्षा के मद्देनजर भारत माता चौराहे के पहुंच मार्गों पुलिस बल तैनात रहा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान भारत माता चौराहा (डिपो) से जवाहर चौक आने-जाने वाले मार्ग पर अत्यधिक यातायात दबाव होने से उक्त मार्ग प्रभावित हुआ है। इसके तहत रैली के दौरान जवाहर चौक, रंगमहल, न्यू मार्केट क्षेत्र में सामान्य यातायात कुछ समय के लिए परिवर्तित मार्गों पर चलाया गया।
संस्कारधानी जबलपुर में भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में मालवीय चौक से कलेक्ट्रेड तक विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। रैली के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू”, विधायक अभिलाष पाण्डेय, अशोक रोहणी, इंदु तिवारी, भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रभात सहित साधु संत व भारी संख्या में सकल हिन्दू समाज के महिला-पुरुष मौजूद रहे।
भाजपा विधायक अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दूओ के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आज पूरे देश भर के हिन्दू आक्रोषित है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की मौन-गूंगी-बहरी सरकार को हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार होते नहीं दिखाई दे रहा है, जिसका हमलोग पुरजोर विरोध कर रहे है। इस लिए आज सकल हिन्दू समाज धरना प्रदर्शन कर रहा है।
वही, देवास के क्लब ग्राउंड में हजारों लोग एकत्र हुए। सर्व समाज जिला देवास के बैनर तले क्लब ग्राउंड से रैली के रूप में करीब 5 हजार से अधिक लोग जवाहर चौक पहुंचकर कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

 

Next Post

कांग्रेस संगठन की बैठक में प्रभारियो के सामने हुई मारपीट, नेताओं के दो गुटों के बीच में जमकर चले जूते-चप्पल

इंदौर। शहर कांग्रेस की संगठन बैठक में नेताओं के दो गुटों के बीच जूते-चप्पल चल गए। एक कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी के दूसरे नेता के सीने पर लात मारी। जूते से पीटा। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं को चोट लगी है। दोनों गुटों ने पंढरीनाथ थाने में शिकायत की है। […]