महाकाल मंदिर के गर्भगृह में घुसा युवक, गर्भगृह व नंदी गृह प्रभारी को थमाया गया कारण बताओ नोटिस

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र गर्भगृह में सोमवार को एक युवक बिना अनुमति गर्भगृह में प्रवेश कर गया। गर्भगृह के आसपास खड़े मंदिर के कर्मचारी और पुजारी हड़बड़ा गए। उन्होंने युवक को पकड़कर गर्भगृह से बाहर निकाल दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने लापरवाही बरतने पर मंदिर के दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।
वही, सुरक्षा में तैनात क्रिस्टल कंपनी के दो गार्ड्स को सेवा से हटाने के लिए पत्र लिखा है। फिलहाल, युवक को महाकाल थाने भेजा गया है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
घटना सोमवार सुबह 8 बजकर 24 मिनट की है। मंदिर में पूजा चल रही थी। इसी दौरान एक युवक देहरी पर दर्शन करता हुआ सीधे गर्भगृह में पहुंच गया। वह काले रंग के ट्रैक सूट में था। युवक ने शिवलिंग को छूकर नमन किया। वहां मौजूद पुजारी ने उसे देखा और पकड़ लिया। कर्मचारियों से कहकर बाहर निकलवाया।
जानकारी के मुताबिक युवक एक महामंडलेश्वर के साथ गर्भगृह तक पहुंचा था। महामंडलेश्वर के गर्भगृह से बाहर आने के बाद वह अकेला अंदर चला गया।
मंदिर प्रबंधन की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने गर्भगृह निरीक्षक कमल जोशी एवं नंदी हॉल प्रभारी प्रहलाद भास्कर को लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वही, क्रिस्टल कंपनी के गार्ड्स सोहन डाबी और अंकित को सेवा से बर्खास्त करने के लिए पत्र लिखा है।
बता दे कि महाकाल लोक बनने से पहले महाकाल मंदिर में रोजाना 20 से 30 हजार श्रद्धालु पहुंचते थे। अक्टूबर 2022 में महाकाल लोक बनने के बाद भक्तों की संख्या में चार गुनी वृद्धि हो गई। यह संख्या बढ़कर डेढ़ से दो लाख तक पहुंच गई है। इतनी बड़ी संख्या में भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश देना नामुमकिन है, इसीलिए मंदिर समिति ने प्रवेश पर रोक लगा रखी है।

 

Next Post

मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद महापर्व का किया शुभारम्भ, सीएम बोले कि आयुर्वेद दवाओं ने किया ऐसा असर कि शिक्षा मंत्री से बन गया मुख्यमंत्री

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की सहभागिता से शासकीय पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक संस्थान में सोमवार से तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व का शुभारम्भ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि लोग कहते हैं कि आयुर्वेद की दवाई देर से असर करती है। लेकिन मुझे आयुर्वेद […]