भावना हत्याकांड के तीनों आरोपियो को पुलिस ने दबोचा, आरोपियों के खिलाफ जारी किया गया था लुकआउट नोटिस

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। महालक्ष्मी नगर में गोली लगने से पिछले गुरुवार रात में हुई भावना सिंह की मौत में आरोपी आशु यादव, मुकुल यादव और स्वास्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को तीनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
जानकारी के मुताबिक ये तीनों भावना को अस्पताल में छोड़कर भोपाल चले गए थे। वहां से निजी वाहन कर हिमाचल के कसोल चले गए। ये नेपाल भागने की फिराक में थे।
आरोपियो की आखिरी लोकेशन पुलिस को भोपाल मिली थी। इसके बाद अब उनके ग्वालियर और दतिया में रहने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर लगातार दबिश देकर इन्हें पकड़ लिया। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को जिस कमरे में यह घटना हुई थी, उसे किराए पर लेने वाले पीयूष और विख्यात को पकड़ लिया था।
पुलिस को आरोपितों के देश छोड़कर भागने की आशंका थी, इस पर लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका था। बता दे कि ग्वालियर निवासी भावना पर पार्टी के दौरान गोली चली थी जो उसकी आंख में लगी थी।
एडी. पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी लोगों की पहचान हो गई है। डीसीपी ने आरोपियों के ऊपर 10 हजार का इनाम घोषित किया था।

 

Next Post

मऊगंज में शहीद हुए एएसआई के परिजनों को मुख्यमंत्री ने दिया एक करोड़ की सहायता राशि का चेक

भोपाल। मऊगंज जिले में पदस्थ सतना जिले के निवासी सहा. उप निरीक्षक स्व. रामचरण गौतम जो हाल ही में कर्तव्य निर्वहन करते हुए वीर गति को प्राप्त हो गए। ऐसे वीर पुलिस अधिकारी को शहीद का दर्जा देते हुए उनकी धर्मपत्नी पुष्पादेवी जी एवं परिजनों को मुख्यमंत्री निवास भोपाल में […]