नौरोजाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 लीटर अवैध शराब किया जब्त, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

DR. SUMIT SENDRAM

उमरिया। जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 75,000 रुपये बताई जा रही है।
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद नौरोजाबाद थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया।
मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम जरहा निवासी अनिल रजक पिता मोतीलाल रजक (30) को 126 लीटर अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
नौरोजाबाद थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्परता और सतर्कता का परिचय देते हुए अवैध शराब तस्करी को नाकाम किया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
कार्रवाई में उप निरीक्षक अमित पटेल, सहा. उप निरीक्षक अनिल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक राजेश दुबे, प्रमोद पटेल, राजेश सोंधिया, आरक्षक नरेंद्र सुल्खे, महिला आरक्षक शाहीन बी तथा चालक प्रधान आरक्षक अंजनी तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
बता दे कि टीम के समन्वय और तत्परता के चलते अवैध शराब के खिलाफ यह बड़ी सफलता हासिल की जा सकी।

 

Next Post

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी पर विजय शाह ने दी सफाई, कांग्रेस बोली कि मंत्री पद किया जाए बर्खास्त

भोपाल। पाकिस्तान को करारा मुंहतोड़ जवाब देने वाली कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी करने के मामले कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग की है। वहीं, अपने बयान को लेकर विजय शाह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान […]