बहन की तलाश में दर-दर भटक रहा भाई

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र के गाम खनुआ निवासी रामस्वरूप सिंह गोंड़ की 22 वर्षीय बहन पिछले माह 20 अप्रैल से गायब है। 23 अप्रैल का दोपहर के वक्त एक नम्बर से फोन आया था, जिसमे गायब युवती बात कर रही थी तभी किसी ने मोबाईल छिन लिया है और युवती का अपहरण कर अपने कब्जे में रखा है।
पीड़ित परिवार रामस्वरूप सिंह ने पुलिस अधीक्षक के यहां आज लिखित आवेदन पत्र देकर गायब बहन की तलाश कराये जाने की मांग की है।
उसने आवेदन पत्र में यह भी लिखा है कि मेरी बहन की तलाश पूरा परिवार एवं सरई पुलिस लगातार कर रही है। फिर भी अभी तक उसका पता नही चल पाया है। शिकायत पत्र में 23 अप्रैल को जिस नम्बर से फोन आया था उस नम्बर का भी जिक्र किया गया है। शिकायत पत्र में युवती की तलाश कराये जाने की मांग की है।

 

Next Post

आईटीआई प्रवेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दें - कलेक्टर

सिंगरौली। कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के अध्यक्षता में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश सत्र 2024 प्रवेश दिलाये जाने के संबंध में बैठक के प्रारंभ प्राचार्य आईटीआई के द्वारा बताया गया कि जिला सिंगरौली संचालित शासकीय आईटीआई सिंगरौली बरगवां, देवसर, सरई, चितरंगी सहित प्रवेश सत्र 2024 के प्रवेश के लिए कुल […]