बिहार के तर्ज पर आज से मध्यप्रदेश में प्रारम्भ हुई एसआईआर, 65 हजार बीएलओ का मतदाताओं के घरों में आज से पहुंचना हुआ शुरू

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। बिहार की तर्ज पर वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) मंगलवार से मध्यप्रदेश में प्रारंभ हो गया।
चुनाव आयोग के निर्देश पर मध्यप्रदेश के सभी 65 हजार बीएलओ का प्रशिक्षण पूरा हो गया है।
मंगलवार से बीएलओ घर-घर जाकर आयोग द्वारा जारी फॉर्म देकर और वर्ष 2003 के एसआईआर के आधार पर वोटर्स से जानकारी लेना प्रारम्भ कर दिया।
बता दे कि एसआईआर के जरिए प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के हर बूथ के हर वोटर को फिर से वेरिफाई किया जाएगा।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग के निर्देश के बाद मध्यप्रदेश में 27 अक्टूबर से मतदाता सूची फ्रीज की जा चुकी है।
संभागायुक्तों, कलेक्टरों, सुपरवाईजर व बीएलओ को इसके लिए प्रशिक्षण देने और चुनाव आयोग की गाइडलाइन बताने का काम पूरा हो गया है।
अब बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर फॉर्म का वितरण करना प्रारम्भ कर दिया है। यह फॉर्म आधा भरा और आधा खाली है, जिसमें रिक्त जानकारी मतदाता को भरनी होगी।
बता दे कि बीएलओ एक घर तीन बार जाएंगे। जो मतदाता संदिग्ध होंगे, उनसे दस्तावेज मांगे जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा ने कलेक्टरों से कहा है कि वोटर वेरिफिकेशन का काम गंभीरता से कराएं और खुद भी चेक करते रहें।

 

Next Post

मशहूर गधो का पारम्परिक मेला हुआ प्रारम्भ, देश भर से बिक्री के लिए आए 500 से अधिक गधे

उज्जैन। कार्तिक माह में लगने वाला उज्जैन का मशहूर गधों का पारंपरिक मेला इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ प्रारम्भ हो गया है। परंपरा के अनुसार गधों को गुलाब जामुन खिलाकर और पूजा-अर्चना कर मेले की शुरुआत की गई। इस बार मेले में देशभर से 500 से अधिक गधे […]