सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र से गायब हुई बालिका को पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत ढूंढ निकाला है।
पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे “आरेशन मुस्कान” के तहत मोरवा पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को गाजियाबाद से दस्तयाब कर परिवारजनो को सुपुर्द किया गया।
बता दे कि वर्ष उक्त बालिका वर्ष 2022 में अपने घर से बिना बताए अचानक कहीं लापता हो गई। परिजनों ने बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दिनांक 25 अगस्त 2022 थाना मोरवा में दर्ज कराया।
मोरवा पुलिस लगातार बालिका के तलाश में जुटी रही।
मोरवा पुलिस को जानकारी लगी कि लापता बालिका गाजियाबाद में हैं, जिसके बाद पुलिस टीम का गठन के टीम को गाजियाबाद भेजा गया, जहाँ से 11 जून को लापता बालिका को पुलिस ने बरामद किया।
गौरतलब हैं कि सिंगरौली जिले में एसपी निवेदिता गुप्ता ने गुमशुदा महिला, बच्चे की खोज के लिए ऑपरेशन मुस्कान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस की टीम का गठन किया गया है। यह टीम गुमशुदा लोगों के जरूरी दस्तावेज लेकर साइबर सेल की मदद से उनको ढूंढने का काम करती है।


