जबलपुर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना’ के अंतर्गत शुक्रवार को संस्कारधानी जबलपुर में एक भव्य, ऐतिहासिक और गरिमामय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया है।
यह आयोजन भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के मुख्यातिथ्य, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद सुमित्रा बाल्मीक, आशीष दुबे, विधायक अन्य सभी जनप्रतिनिधियों की विशिष्ट आतिथ्य में किया गया है।
आयोजन के संबंध में महापौर जगत बहादुर अन्नू ने बताया कि सदर स्थित गैरीशन ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस समारोह में 121 जोड़े पूरी रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। इस समारोह के लिए मप्र शासन के लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आगे कहा कि कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन में यह आयोजन केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक उत्सव है, जहाँ समाज के हर वर्ग की बेटियों के हाथ पीले किए जा रहे।
उन्होंने आगे कहा कि इस विशेष आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री न केवल नव-दंपत्तियों को अपना आशीर्वाद दिया, बल्कि वे स्वयं कन्याओं का दान कर इस पुनीत कार्य के सहभागी बनें। यह कदम प्रदेश सरकार की अपनी बेटियों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक सुरक्षा के संकल्प को दर्शाता है।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे 121 नवविवाहित को शासकीय योजना की 49 हजार रूपये की राशि के अलावा केन्द्रीय मंत्र जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं अन्य वरिष्ठजनों की ओर से विशेष उपहार भी दिये गए।
उन्होंने बताया कि 121 जोड़ों को केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ पूज्य संत आशीर्वाद दिया। पूज्य संतो के बैठने के लिए विशेष व्यवस्थाए की गयी हैं।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधने वाले 121 वर-वधुओं को शेरवानी और लंहगा-चुनरी उपहार स्वरूप वितरित किये गए। महापौर अन्नू ने यह भी बताया कि इसके अलावा अन्य ढेर सारे उपहार भी वर-वधुओं को अलग से दिये जायेगें।


