खामनोई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का प्रदर्शन, मस्जिद के बाहर देर रात उमड़ी भीड़

इंदौर। ईरान के सर्वोच्च नेता ख़ामेनेई की मौत को लेकर श्रीनगर, लखनऊ और दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में जारी विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में इंदौर भी शामिल हो गया। जहां शहर में देर रात कागदीपुरा मस्जिद के बाहर शिया समुदाय के लोगों ने ईरान पर हमले और ईरानी नेतृत्व से जुड़ी घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी मौजूद रहीं, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी नाराजगी जताई।
देश के विभिन्न शहरों में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के बाद इंदौर पुलिस अलर्ट मोड पर है।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह के मुताबिक शिया समुदाय को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि ऐसा कोई भी प्रदर्शन या गतिविधि न करें जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा हो।
प्रशासन का कहना है कि विरोध दर्ज कराना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शहर के संवेदनशील मुस्लिम बहुल इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रातभर गश्त बढ़ा दी गई और ड्रोन व सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी संवाद स्थापित किया है, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति न बने।
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या देशविरोधी पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में सीधे देशविरोधी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर सतर्कता बरती जा रही है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शहर में शांति एवं भाईचारे का माहौल बनाए रखें।

 

Next Post

महाकाल मंदिर में भस्म आरती में लगाया हर्बल गुलाल, रंग लाने पर रोक फिर भी उमड़ी आस्था

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में होली का पर्व पारंपरिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंगलवार सुबह भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को हर्बल गुलाल अर्पित कर होली पर्व की शुरुआत की गई। बाबा महाकाल को शक्कर की माला चढ़ाई गई। हालांकि सुरक्षा कारणों से मंदिर समिति […]