भोपाल। मप्र न्यायिक सेवा परीक्षा-2021 में चयनित चार सिविल न्यायाधीशों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।
विधि और विधायी कार्य विभाग ने 22 फरवरी 2023 की चयन सूची में चार अभ्यर्थियों में गौरी रघुनाथ, जिज्ञासा शर्मा, सुकृति झा और सुरभि रस्तोगी ने सिविल न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति के लिए आवश्यक बंध पत्र (बांड) नहीं भरा था। साथ ही इन्होंने कार्यस्थल पर उपस्थिति भी नहीं दी थी। इसके चलते विधि और विधायी कार्य विभाग ने व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड (प्रवेश स्तर) परीक्षा 2021 के मुख्य चयन सूची से उनके चयन का अधिकारी समाप्त कर दिया है।


