कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार हुई भोजशाला परिसर में भगवान की आराधना, गूंजे पूजा-पाठ और हनुमान चालीसा के स्वर

DR. SUMIT SENDRAM

धार। भोजशाला परिसर को मंदिर घोषित किए जाने के बाद शनिवार को यहां पूजा-अर्चना शुरू हो गई।
मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ द्वारा भोजशाला-कमाल मौला विवाद पर फैसला सुनाए जाने के बाद हिंदू पक्ष में खुशी का माहौल है।
फैसले के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजशाला परिसर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
शनिवार सुबह भोज उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ श्रद्धालु भोजशाला परिसर में एकत्र हुए। यहां पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
बता दे कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला परिसर में यह पहली पूजन पाठ किया जा रहा है।

 

Next Post

पीएम की अपील के बाद औंधे मुंह गिरा सराफा बाजार, सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज

इंदौर। भारतीय सराफा बाजार से इस अब तक की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में सोने और चांदी की खरीदी पर साल भर के लिए रोक लगाने की अप्रत्याशित अपील के बाद स्थानीय सराफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक […]