अब न्यायपालिका को 24 घंटे करना होगा काम, मुख्य न्यायधीश सूर्यकांत ने एआई पर भी दिया जोर

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा है कि अब न्यायपालिका को 24×7 कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही तकनीकी बदलावों के दौर में आम लोगों का भरोसा बनाए रखना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में इस्तेमाल होने वाले नए सॉफ्टवेयर की भाषा सरल होनी चाहिए और ग्रामीण व तकनीक से अनजान लोगों तक डिजिटल सुधारों की जानकारी पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर पैरालीगल वॉलंटियर्स तैयार किए जाने चाहिए।
जस्टिस सूर्यकांत शनिवार को जबलपुर में ‘फ्रैगमेंटेशन टू फ्यूजन: एम्पॉवरिंग जस्टिस वाया यूनाइटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन’ विषय पर सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इन्फर्मेशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के 9 जज, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे।

 

Next Post

एसी बस में आग लगने से चार वर्षीय मासूम जिंदा जला, बस में शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा

शाजापुर। शुक्रवार रात जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इंदौर से ग्वालियर जा रही इन्टरसिटी एक्सप्रेस एयरकंडीशन बस (एमपी-07 जेडएल 9090) में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। हादसे में शिवपुरी निवासी अभिषेक जैन का 4 वर्षीय […]