छठ पूजा की तैयारियों का नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने हनुमानताल का किया निरीक्षण

जबलपुर। नगर निगम द्वारा उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ के मॉंगों एवं छठ महापर्व मनाने वाले व्रतधारियों की सुविधाओं के लिए शहर के सभी चिन्हित 18 पूजा स्थलों पर विशेष साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था कराई गई है। इन सभी व्यवस्थाओं का जायजा भी लियाा जा रहा है। आज इसी कड़ी में निगमाध्यक्ष रिंकू विज पार्षद साथियों और निगम अधिकारियों के साथ हनुमानताल पहुॅंचे जहॉं घाटों की साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था की जानकारी ली। इस संबंध में अध्यक्ष रिंकू विज ने बताया कि हनुमानताल तालाब जहॉं पर बहुताय संख्या में उत्तर भारतीयों के साथ-साथ स्थानीयजनों के द्वारा छठ मईया की पूजा की जाती है, वहॉं पर विशेष साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था अच्छी रखी गयी है। निगमाध्यक्ष रिंकू विज ने सभी व्रतधारियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएॅं भी दी। निरीक्षण के अवसर पर जोन अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद श्रीमती कविता रैकवार, पार्षद श्रीमती वर्षा मनोज सेन, स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, सहायक यंत्री संदीप जायसवाल, संभागीय अधिकारी देवेन्द्र सिंह चौहान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सुनील गुजराती, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हिटलर अर्खेल आदि उपस्थित रहे।

 

Next Post

2 करोड़ रूपये की लागत से महर्षि महेश योगी वार्ड में हुआ विकास कार्यो का शुभारंभ

जबलपुर। नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अद्योसंरचना एवं विकास के कार्य लगातार कराये जा रहे हैं। इसी विकास कार्यो की श्रृंखला में आज पूर्व विधानसभा क्षेत्र एवं संभाग क्रमांक 7 अधारताल के महर्षि महेश योगी वार्ड में लगभग 2 करोड़ […]