छटवें दिन चारो विधानसभा में विकास यात्रा जारी

जबलपुर। भाजपा की सरकार ने हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सीधे रूप से लाभ देने का कार्य किया है जिसमे बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को इसका लाभ मिल रहा है और इन्ही योजनाओ के पात्र हितग्राहियों से विकास यात्रा के दौरान अनुभव भी साझा किये जा रहे है, यह बात विधायक श्री अशोक रोहाणी ने केंट विधानसभा की विकास यात्रा के दौरान कही।

विधायक श्री अशोक रोहाणी ने कहा विकास यात्रा के माध्यम से शासन एवँ भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जाकर क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यो का लेखा जोखा जनता के सामने रख रहे है इसका पीछे का उद्देश्य है कि जनता के लिए जो भी कार्य सरकार ने किए है उनकी जानकारी जनता को मिल सके और हमारी सरकार ने जहाँ विकास के नए आयाम स्थापित किये है वही जनकल्याण के लिये योजनाओ को बनाया है और हमे प्रसन्नता है कि आज महिला, युवा, किसान और मजदूर सभी इन योजनाओ से लाभान्वित हो रहे है।

श्री रोहाणी ने विकास यात्रा के दौरान बताया केंट विधानसभा अंतर्गत कैंटोमेंट वार्ड क्र 01 में 12 लाख रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया।

जबलपुर महानगर की चारो विधानसभा में शुक्रवार को विकास यात्रा निकाली गई जिसमे पश्चिम विधानसभा के गिरिराज किशोर कपूर वार्ड में, पूर्व विधानसभा के पं द्वारका प्रसाद वार्ड में, उत्तर विधानसभा के राजेंद्र प्रसाद वार्ड में एवँ केंट विधानसभा के कैंटोमेंट क्र 01 वार्ड में विकास यात्रा निकाली गई।

 

Next Post

गौतम अड़ानी के विरोध में एलआईसी दफ़्तर के समक्ष युवा कांग्रेस का प्रदर्शन।

कटनी/कांग्रेस ने सड़क पर उतर कर मोदी और अड़ानी को घेरना शुरू कर दिया है,हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस लगातार मोदी अड़ानी पर हमला बोल रही है।युवा कांग्रेस भी देश भर में प्रदर्शन रही है,उसी क्रम में हुए इस घोटाले पर युवा कांग्रेस कटनी में ज़िला अध्यक्ष दिव्यांशु अंशू […]