लावारिस हैंड ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप, बम निष्क्रिय करने के लिए सेना से मांगी गई मदद

इंदौर। द्वारकापुरी थानांतर्गत एक हैंड ग्रेनेड मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
ग्रेनेड राजा रामन्ना प्रौद्योगिकी केंद्र से महज 300 मीटर दूरी पर पड़ा था। उसकी सेफ्टी पिन भी निकली हुई मिली।
पुलिस उपायुक्त‍ जोन-चार आरके सिंह के मुताबिक रहवासी महेंद्र बामनिया ने सूचना दी थी कि प्रौद्योगिकी केंद्र के टर्फ मैदान के पास ग्रैनेड पड़ा है।
पुलिसकर्मियों ने बम को कवर किया और पूरा रास्ता सील करवाया।
पुलिस के अनुसार यह यहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
फिलहाल बम को निष्क्रिय करने के लिए सेना से मदद मांगी गई थी।
वही, रविवार को बम निरोधक (BDDS) ने हैंड ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया है और उसे जांच के लिए भेजा गया है।
इसके साथ ही जांच भी शुरू कर दी गई है।
बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) के मुताबिक संभवतः यह बम सैन्य ट्रेनिंग सेंटर का है।
पुलिस के अनुसार यह यहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
एसीपी नंदिनी शर्मा के मुताबिक यहां आने वाले युवक और कबाड़ियों की भी जानकारी निकाली जा रही है।

 

Next Post

प्रदेश में कांग्रेस करेगी यूसीसी का विरोध, यूसीसी को लेकर पीसीसी चीफ का बयान

ग्वालियर। आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व देश में एक बार भी समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड ) यानी यूसीसी लागू किए जाने की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस ने यूसीसी को अराजकता बढ़ाने वाला बताया है। रविवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ग्वालियर पहुंचे […]