मुरैना। पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ने गए सिविल लाइन थाना प्रभारी को पत्थर माफिया ने कुचलने का प्रयास किया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रामबाबू यादव ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़े तो ड्राइवर ने ट्रैक्टर भगाने का प्रयास किया।
पहले ट्रैक्टर बिजली के खंबे से टकराया फिर पेड़ में टक्कर मारकर ट्रैक्टर से थाना प्रभारी को नीचे गिरा दिया। इसके बाद थाना प्रभारी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।
जिसके बाद ने पेड़ के पीछे कूदकर थाना प्रभारी ने अपनी जान बचाई।
हादसे में घायल थाना प्रभारी रामबाबू यादव को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


