गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में 140 यात्री थे सवार

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-813 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। विमान में करीब 140 यात्री सवार थे। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई है। अंदर कैरिज वार्निंग के चलते इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
जानकारी के मुताबिक इंडिगों कंपनी की फ्लाइट गोवा से इंदौर ही आ रही थी। शाम को 4.55 को इंदौर पहुंचना था, लेकिन यह उड़ान जैसे ही लैंडिंग मोड में आई, पायलट को कैरिज वार्निंग का अलार्म मिला। यानी की पहियों में तकनीक खराबी का संकेत मिला। पायलट ने तुरंत एटीसी से संपर्क कर एमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
इसके बाद एमरजेंसी लैडिंग के सभी उपाय कर उड़ान को सुरक्षित उतारा गया।

 

Next Post

अगले 24 घंटे में जबलपुर सहित 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

भोपाल। पिछले चार दिनो से थमा भारी बारिश का दौर सोमवार रात से फिर प्रारम्भ हो गया है। भोपाल सहित कई जिलों में देर रात तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को जबलपुर सहित 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में […]