सतना। जिले के धारकुड़ी थाना अंतर्गत स्थित अमुआ बांध में अज्ञात कारणों के चलते पानी में डूबने से तीन आदिवासी बच्चों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही धारकुंड़ी थाना पुलिस व मझगवां तहसीलदार सुमेश द्विवेदी तुरंत मौके पर पहुंचे।
तीनों मृतक बच्चों के शव ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया।
धारकुडी पुलिस के मुताबिक तीनों बच्चों में एक बच्चा अपने मामा के यहां आया हुआ था। जबकि दो अन्य वहीं के निवासी थे। तीनों बच्चे खेलते-खेलते बांध के पास तक पहुंचे और किन्हीं कारणों से पानी में चले गए। जहां बांध के पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई।
मृतक बच्चों के नाम अभिजीत पिता अजीत कोल (6), अभी पिता कल्लू कोल (5) और कृष्णा पिता नंदू कोल (5) के रूप में हुई है। इनमें एक बच्चा कृष्णा ग्राम कपटीहा जिला बांदा (उप्र) का निवासी बताया गया है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई।

