कान्हा रिजर्व की बाघिन हुई घायल

मंडला। कान्हा नेशनल पार्क से एक घायल बाघिन का वीडियो सामने आया है। इसमें यह बाघिन पैर में चोट के कारण लंगड़ा कर चल रही है। वीडियो में दिख रही बाघिन कान्हा की मशहूर मोहनी टी-65 की मादा शावक बताई गई है।
वीडियो में देखा गया कि बाघिन को एक-एक कदम चलने में भी भारी तकलीफ हो रही है।
वही, पार्क प्रबंधन का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद बाघिन का निरीक्षण किया गया है, उसकी चोट गंभीर नहीं है। वह सामान्य रूप से एक-दो दिन में ठीक हो जाएगी। इसलिए उस पर सिर्फ नजर रखी जा रही है।
कान्हा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि टी-65 (मोहनी) के तीन शावकों में से एक मादा शावक का लंगड़ाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद 31 दिसंबर को हाथी के माध्यम से उन्होंने स्वयं उसका निरीक्षण किया और फोटोग्राफ भी लिए हैं।
निरीक्षण के बाद फील्ड डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि बाघिन के बाएं पैर में हल्की लचक दिखाई दे रही है। ऐसी कोई चोट नजर नहीं आ रही कि हमें हस्तक्षेप करने की जरूरत हो। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में उसकी चोट अपने आप ठीक हो जाएगी।

 

Next Post

मित्र के जन्मदिन में गए नाबालिग की पत्थर मारकर हत्या

इंदौर। मित्र का जन्मदिन खेत पर मनाने गए एक नाबालिग की हत्या हो गई। जन्मदिन मनाने के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया था और एक दूसरे पर वे पत्थर बरसाने लगे। सिर पर लगे पत्थर से एक नाबालिग के लिए जानलेवा साबित हुए और उसकी मौत हो गई। […]