बाइक से गिरी मासूम के ऊपर से निकला ट्रक, मौके पर दर्दनाक मौत

DR. SUMIT SENDRAM

बुरहानपुर। शहर के शिकारपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन नदी के पास इंदौर-इच्छापुर कलर हाईवे पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया।
बताया गया कि धूलकोट बोरी से एक परिवार काम करने के लिए शाहपुर जा रहा था। बाइक पर पति-पत्नी और उनकी पांच वर्षीय बेटी प्रिया सवार थी। तभी अचानक रास्ते में आए गड्ढे को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। गिरने के तुरंत बाद सामने से आ रहे ट्रक का पहिया बच्ची प्रिया के सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बेटी को खोकर बेसुध हो गए और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया।
क्षेत्रीयजनो के मुताबिक बुरहानपुर में गड्ढे लोगों की जान ले रहे हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि बुरहानपुर को अब “गड्ढों का शहर” कहा जाने लगा है। पिछले एक सप्ताह में गड्ढों के कारण तीन लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक लोगों की जान गड्ढों की भेंट चढ़ती रहेगी।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को रात करीब 9.30 बजे लालबाग रोड पर गणेश जी की 12 फीट से अधिक ऊंची प्रतिमा गिर गई। हादसे में खंडवा निवासी शशांक जोशी (24) की जान चली गई। प्रतिमा लालबाग के सम्राट मौर्य आर्ट से तैयार होकर खंडवा जिले के नाई आवार इलाके ले जाई जा रही थी।

 

Next Post

छिंदवाड़ा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 116 वाहनों में की चालानी कार्रवाई, 169 ऑटो रिक्शा और उनके चालकों की भी सघन जांच

छिंदवाड़ा। पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन पर छिंदवाड़ा पुलिस ने शहर में घूम रही काली फिल्म लगी कारों और मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत कुल 29 कारों से काली फिल्म हटाई गई और 2 बुलेट मोटरसाइकिलों से मॉडिफाइड साइलेंसर निकाले गए। […]