महिला प्रधान आरक्षक की पीट-पीट कर हत्या, पति ने किया बेसबॉल के बल्ले से हमला

DR. SUMIT SENDRAM

सीधी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन में घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि महिला प्रधान आरक्षक की उसके पति ने बेसबॉल के बैट से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की बताई गई है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला प्रधान आरक्षक सविता साकेत (38) और उनके पति वीरेंद्र साकेत (40) का लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार रात भी दोनों का झगड़ा हुआ। इसी दौरान वीरेंद्र ने सविता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सबिता साकेत कमर्जी थाने में पदस्थ थीं और पति के साथ पुलिस लाइन में रहती थीं।
जानकारी के मुताबिक सविता और वीरेंद्र की शादी को 26 वर्ष हो गए हैं। दोनों का एक 24 वर्षीय बेटा और 20 बेटी है।
मृतिका सविता की बेटी ने बताया कि भाई भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। कल रात मैं नानी के घर थी। रात में मां से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान खाना नहीं बनाने को लेकर मां और पापा में झगड़ा हुआ। मैं फोन सब सुन रही थी। पापा ने मां की हत्या कर दी। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी।
कमर्जी थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे तक सविता ने ड्यूटी की और घर चली गई थी। उसके पति की खुद की गाड़ी थी, जिसे उसने जल संसाधन विकास में लगाया है। जहां वह ड्राइवरी का काम करता है।
मंगलवार सुबह कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सविता के क्वाटर को सील कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण घरेलू विवाद है। इस घटना से परिवार के साथ ही पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

 

Next Post

स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

डिंडोरी। महिलाओं का स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण हमारे परिवारों समाज एवं राष्ट्र प्रगति का आधार है, इसी के परिपेक्ष में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन पूरे देश भर में किया जा रहा है। स्वस्थ्य […]