छात्रों के दो गुटों में चले चाकू, स्कूल में मचा हड़कंप

DR. SUMIT SENDRAM

मंदसौर। जिले के सीतामऊ तहसील मुख्यालय के पेरामाउंट स्कूल में मंगलवार सुबह छात्रों के दो गुटों में चाकूबाजी हो गई, जिससे हड़कंप मच गया।
बता दे कि छात्रों के दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट होने लगी। झगड़े के दौरान करीब दो से ढाई दर्जन छात्र आमने-सामने हो गए और हाथापाई करने लगे।
इसी दौरान एक छात्र ने चाकू निकालकर हमला करना शुरू कर दिया, जिसमें दो छात्र घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक झड़प के दौरान मनोज पिता श्यामलाल राठौर (18) निवासी लदुना और विश्वराज सिंह पिता भवरसिंह राजपूत (17) निवासी लावरी घायल हो गए।
मनोज को गंभीर चोट लगने पर सीतामऊ स्वास्थ्य केंद्र से मंदसौर रेफर किया गया। जबकि, विश्वराज को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
वही, एक अन्य छात्र पर्व पिता अमित कुमार जैन को भी चोट आई है।
घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
फिलहाल घायल छात्रों का इलाज जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सीतामऊ थाना प्रभारी मोहन मालवीय ने बताया कि चाकू से हमला करने वाले छात्र जयंत पिता मयंक शर्मा निवासी सीतामऊ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। स्कूल प्रबंधन से भी जानकारी ली जा रही है।

 

Next Post

मध्‍य प्रदेश में गणेश चतुर्थी पर रहेगा अवकाश, मोहन कैबिनेट ने लिया फैसला

भोपाल। गणेश चतुर्थी पर मध्‍य प्रदेश में अवकाश रहेगा। यह फैसला आज कैबिनेट की बैठक में लिया गया। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि गणेश चतुर्थी पर अवकाश रहेगा। आत्म निर्भर भारत के लिए स्वदेशी को अपनाना होगा। मिट्टी गोबर […]